उत्तराखण्डपहाड़ के मुद्देबड़ी-खबर

Job Alrt! लोक सेवा आयोग ने 613 पदों पर निकली भर्ती, 18 अक्टूबर से करें आवेदन..

देहरादून- उत्तराखंड में लेक्चरर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर के 613 पर भर्ती निकली है। अभ्यर्थी कल शुक्रवार 18 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 नवंबर तक है। फिलहाल लिखित परीक्षा के लिए तिथि तय नहीं की गई है।
लेक्चरर के 613 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट में शुक्रवार से आवेदन कर सकते है। आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 19 से 28 नवंबर तक का समय दिया गया है।

अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के लिए अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार शुल्क देना होगा। सामान्य अभ्यर्थियों के अलावा ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वाले अभ्यर्थियों को 172.30 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति और जनजाति के अभ्यर्थियों को 82.30 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा।

जानकारी के मुताबिक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से स्नाकोत्तर डिग्री उत्तीर्ण होना जरूरी है। न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in में जाकर अभ्यर्थी इन पदों के लिए सभी जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad