चेष्टा संस्था ज्योलीकोट ने किया साप्ताहिक एपेड प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

चेष्टा संस्था ज्योलीकोट नैनीताल के द्वारा ग्राम गांजा बेलुवाखान में 3 साप्ताहिक एपेड प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जेस्ट ब्लॉक प्रमुख हिमांशु पांडे भीमताल, ग्राम प्रधान बेलवाखान जानकी आर्य, बैंक प्रतिनिधि अतिथि के रूप में शामिल हुए चेष्टा संस्था से मुकुल आदि शामिल रहे. इस प्रशिक्षण से महिलाएं आत्मनिर्भर होगी और प्रशिक्षण के बाद भी सस्ता उनको कच्चा माल व मार्केट दिलाने का काम चेष्टा संस्था द्वारा किया जाएगा.
ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि इस तरह प्रशिक्षण संस्था आए दिन गांव में देती रहती है और उसे सीधा फायदा महिलाओं को होता है और आगे भी संस्था इस तरह का काम करें जिससे कि ग्राम सभा में महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.जेस्ट ब्लॉक प्रमुख हिमांशु पांडे द्वारा बताया गया कि यह प्रशिक्षण से महिलाओं में एक नई ऊर्जा आएगी और जिला उद्योग हल्द्वानी की इस योजना को सफल प्रशिक्षण के रूप में देखा जाएगा क्योंकि इसमें चेष्टा संस्थ प्रशिक्षण के बाद भी बाजार दिलवाएगी जिससे सीधा फायदा महिलाओं की जेब में होगा.
आगे जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख हिमांशु द्वारा यह भी बताया गया कि प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को खुद ही पहल करनी पड़ेगी जिससे वह भी एक अच्छी ट्रेनर के रूप में आएंगे उद्यमी के साथ-साथ बैंक से आए हुए प्रतिनिधित्व द्वारा महिलाओं से बताया गया कि आप बैंक से सीधे भी जुड़ सकते हैं आप किसी तरह का भी स्मॉल फाइनेंस की जरूरत हो तो बैंक आपके साथ रहेगा और आपको सफल उद्यमी बनने में पूरा सहयोग देगा. कार्यक्रम में संस्था ऑर्डिनेटर बीना जोशी, तुलसी, कंचन, कविता पाठक आदि लोग शामिल थे.





