उत्तराखण्डक्राइमवीडियोहल्द्वानी

हल्द्वानी में देर रात बवाल, पत्थरबाजी तक पहुंची नौबत…देखें वीडियो…

हल्द्वानी में देर रात एक बड़ा सांप्रदायिक बवाल होते – होते बचा है। यहां कुछ शराबियों के कारण सांप्रदायिक तनाव हो गया था। हल्द्वानी के वनभूलपुरा इलाके में कुछ उपद्रवी तत्त्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। जिसके बाद मामला पथराव तक पहुंच गया।

घटना गांधी नगर और लाइन नम्बर आठ के बीच की है। यहां कुछ लोग रात में करीब 12 बजे केक लेने केक शॉप पर पंहुचे। और वहां केक न मिलने पर वबाल कर नारे बाजी करने लगे। उसके बाद तनाव बढ़ गया। देर रात पथराव होने की भी सूचना आई। जिसके बाद मौके पर पहुंच के पुलिस ने घटना को नियंत्रण में किया। वहीं इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सीओ सिटी हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धोनी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने तुरंत ही मामले को संभाल लिया है। अब मौके पर स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है। एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। और जो उपद्रवी तत्व है उनको पुलिस चिन्हित कर रही हैं।

यह देखिए वीडियो…


What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad