उत्तराखण्ड

मंत्री से हाथापााई या मंत्री ने की हाथापाई! वीडियो वायरल..

ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर बीच सड़क पर एक व्यक्ति ने गाली गलौचकर हाथापाई की है। जिसका वीडियो सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर एक व्यक्ति ने अचानक गाली गलौच करते हुए हमला कर दिया।

देखें वीडियो…

वहीं हमला होते ही गाड़ी से कैबिनेट मंत्री उनके गनर और टीम ने उतर कर संदिग्ध व्यक्ति की जमकर धुनाई कर दी।
सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि खबर जन समस्याओं से जुड़े मुद्दे को लेकर मंत्री पर व्यक्ति ने आक्रोश में आकर यह हमला किया है। हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान सुरेंद्र नेगी नाम से हुई है। जो ऋषिकेश विधानसभा के शिवाजी नगर का रहने वाला बताया जा रहा है।


इधर कैबिनेट मंत्री पर हमला करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिसके खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad