देशबड़ी-खबर

देश को तीन हजार नई ट्रेनों का तोहफा देंगे मोदी

नई दिल्ली- रेलवे को वेटिंग की समस्या खत्म करने के लिए आने वाले समय में तीन हजार ट्रेनें और चलाने की आवश्यकता है। सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को ये बातें कहीं।

रेल मंत्री ने कहा कि देश में अभी 22 हजार ट्रेन चल रही हैं, लेकिन तीन हजार और ट्रेन की जरूरत महसूस की गई है। इससे काफी हद तक वेटिंग की समस्या खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में चार हजार अतिरिक्त रेलगाड़ियां चलाने के साथ ट्रैक की क्षमता बढ़ाई गई है।

यह भी पढ़ें -  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका..

उन्होंने कहा कि हमारा फोकस नई रेलगाड़ियों के साथ ट्रैक के विस्तार पर भी है। बीते एक साल में 5300 किलोमीटर ट्रैक बनाया गया है। इसमें अभी 40 हजार किमी का इजाफा किया जाना है, जिस पर कार्य चल रहा है। क्षमता बढ़ाने के साथ सुरक्षा पर भी जोर है। हादसे रोकने के लिए टक्कररोधी उपकरण कवच लगाने का काम शुरू किया गया है। मोदी सरकार देश में रेल सेवा को और सुगम बनाने के लिए काम कर रही है।

यह भी पढ़ें -  सक्रिय पहल से आशा का सृजन: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विश्व आत्महत्या निवारण दिवस पर मनोवैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad