उत्तराखण्डराजनीति

भाजपा की झोली में इस बार पहले से ज्यादा सीटें : पूर्व सीएम तीरथ सिंह

हल्द्वानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा पूरे देश में पिछली बार की अपेक्षा ज्यादा सीटें लेकर आएगी और उत्तराखंड में दोबारा से भाजपा पांचो सीटे जीतेगी।

वहीं कमीशन खोरी वाले अपने बयान पर तीरथ सिंह रावत पलटते हुए दिखाई दिए तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वह पुराने परिपेक्ष में उनके द्वारा कहा गया था कि बिना कमीशनखोरी के काम नहीं होते, लेकिन वह वर्तमान परिपेक्ष के लिए नहीं था। वर्तमान में उनकी सरकार बेहतर काम कर रही है। और प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है

यह भी पढ़ें -  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से यहां के पर्यटन और तीर्थाटन में भारी बढ़ोतरी होगी और इसका सीधा असर यहां के स्वरोजगार और रोजगार करने वाले लोगों की आर्थिकी के बढ़ोतरी के रूप में होगा। जिससे क्षेत्र में खुशहाली आएगी और इसी आधार पर उत्तराखंड में आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पांचो सीटे जीतेगी।

यह भी पढ़ें -  सक्रिय पहल से आशा का सृजन: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विश्व आत्महत्या निवारण दिवस पर मनोवैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad