ब्लॉक हो चुकी हल्द्वानी की नसें खोलने में जुटे नगर निगम कर्मचारी! जनता बोली सलाम, रात में भी जारी है काम…

हल्द्वानी- बीती रात हल्द्वानी शहर में हुई भारी बारिश से शहर के कई इलाके प्रभावित हुए है। जिसमें आपदा के कारण कई परिवार बेघर हो गए है। वहीं कुछ परिवारों का रेस्क्यू कर उनको राहत शिविरों में रखा गया है।

बता दें कि नगर निगम हल्द्वानी के नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने खुद इन क्षेत्रों का हाल जाना और वहीं आपदा ग्रस्त लोगों की मदद के लिए निगम कर्मचारियों लगा रखा है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने निगम के पर्यावरण मित्रों को आपदा ग्रस्त लोगों की मदद के एक टीम के रूप में काम करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि पर्यावरण मित्र जो दिन में कार्य करते है वह इस समय आपदा वाले इलाकों में तैनात रहेंगे। और निगम के रात्रि कर्मचारियों की टीम को भी इन्हीं क्षेत्र में लगा दिया गया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम दिन रात लोगों की हर संभव मदद के लिए तैयार है। जिसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं अपनी टीम के साथ इस आपदा के समय में जनता के साथ उपस्थित है।





