उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

नैनीताल : पुलिस ने चलाया “ऑपरेशन ब्लैक मार्केट”, किए 123 लोगों के  चालान!

हल्द्वानी- नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने तथा जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनेक अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें चोरी के सामान की खरीद फिरोख्त पर रोक लगाए जाने एवं थाना क्षेत्रों में स्थित सभी कबाडियों, मोटर गैराज, मोटर मैकेनिक आदि का सत्यापन करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन ब्लैक मार्केट” के अन्तर्गत एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने सख्त निर्देश दिए हैं।

जिसके तहत नैनीताल पुलिस ने आज शुक्रवार को जिले के कई थाना क्षेत्रों में स्थित करीब 111 कबाडियों, 143 मोटर गैराज, 32 मोटर मैकेनिकों की चैकिंग की। चैकिंग के दौरान पुलिस ने जिले के 45 क्षेत्रों में चैकिंग के दौरान अनियमितता मिलने पर 123 लोगों के विरूद्ध पुलिस एक्ट के चालान किए। जिसमें 53,950 रुपए संयोजन शुल्क वसूल किया गया।

जिसके बाद पुलिस ने सभी कबाडी दुकानदारों, मोटर गैराज, मोटर रिपेयरिंग शॉप संचालकों को उनके कार्मियों का शत प्रतिशत सत्यापन कराने तथा सुरक्षा के मानकों का पालन करने की हिदायत दी है। पुलिस ने सभी को बताया कि किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि न होने पाए। साथ ही यह भी बताया कि पुलिस सहायता के लिए पुलिस टोल फ्री नम्बर 112 पर तुरंत सम्पर्क करें।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad