नैनीताल पुलिस ने बचाई एक बुजुर्ग की जान

नैनीताल- नैनीताल पुलिस का मानवीय चेहरा एक बार फिर से सामने आया है। यहां पुलिस ने गंभीर रूप से घायल एक गुमशुदा बुजुर्गों को तुरंत रेस्कयू कर अस्पताल पहुँचाया जिससे उस घायल बुजुर्ग की जान बच सकी।
बात दें कि खैरना पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली की सोमवारी मंदिर खैरना के पास एक बुजुर्ग दो-तीन दिन से घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। जो बोल भी नहीं पा रहा है। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग का रेस्क्यू कर उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद घायल बुजुर्ग की जान बच सकी है।
परिवार ने जताया आभार
54 वर्षीय गुमशुदा बुजुर्ग का नाम अंबा दत्त जोशी बताया जा रहा है। जिनका हाल निवास हल्द्वानी बताया गया है पुलिस द्वारा छानबीन करने के बाद बुजुर्ग को उनके परिजनों को बुलाकर सकुशल सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं परिवार वालो ने बताया कि वृद्ध व्यक्ति कई दिन से गुमशुदा थे। और परिवार वाले भी उनकी तलाश कर रहे थे। बुजुर्ग के सकुशल मिलने पर परिवार वालो ने भी पुलिस का आभार जताया है।





