उत्तराखण्डक्राइमवीडियोहल्द्वानी

नैनीताल एसएसपी आधी रात को निकले फील्ड में! पुलिस के बैरियर और ड्यूटी प्वाइंट किए चैक.. देखें वीडियो…

नैनीताल- नए साल की पूर्व संध्या को एक सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारियो को अलर्ट मोड में रहने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। पर्यटकों को सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए जिलेभर में एक प्रभावी यातायात प्लान भी लागू किया गया है।

नैनीताल पुलिस की कार्यशैली को और प्रभावी बनाने तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखने के उद्देश्य से बीती देर रात में खुद एसएसपी नैनीताल अपने निजी वाहन से फील्ड में निकले। उन्होंने कालाढूंगी, लालकुआं, हल्द्वानी, काठगोदाम, तल्लीताल व भीमताल के प्रमुख ड्यूटी प्वाइंटों और बैरियरों को चेक किया।। ड्यूटी प्वाइंट में तैनात पुलिस अधिकारी और कर्मियों को सतर्क रहते हुए लगातार वाहनों की चेकिंग कर यातायात व्यवस्था को 24 घंटे सुचारू करने के निर्देश दिए।

यह देखिए वीडियो…

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad