उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

नैनीताल: महिला कांस्टेबल ने लगाया दारोगा पर यौन शोषक का आरोप! जांच शुरू..

नैनीताल- सरोवर नगरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शहर के एक न्यायिक संस्थान में ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल ने दारोगा पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला कांस्टेबल ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि वर्ष 2022 में वह शहर के एक न्यायिक संस्थान में ड्यूटी पर थी। जहां तैनात दारोगा ने उससे नजदीकियां बढ़ा ली।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: काम दिलाने के बहाने बुलाया और.. होटल के जीएम ने किया दिल्ली की युवती से दुष्कर्म!

शादी की बात कहकर दारोगा ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए। झांसे में आकर उसकी शादी टूटने के बाद तलाक भी हो गया। मगर अब दारोगा शादी से मुकर गया है। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 82 पुलिस इंस्पेक्टर के ट्रांसफर! बनभूलपुरा थानाध्यक्ष भाकुनी को भेजा गया पहाड़.. देखिए लिस्ट…
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad