उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

नैनीताल: घास लेने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला! क्षेत्र में दहशत

रामनगर- मवेशियों के लिए घास लेने गई महिला को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना नैनीताल जिले के रामनगर के रिंगोड़ा गांव की है। बताया जा रहा है कि महिला अन्य महिलाओं के साथ हाईवे किनारे घास काट रही थी। उस दौरान घात लगाए बैठे बाघ में महिला पर हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक रिंगोड़ा गांव की रहने वाली तुलसी देवी (60) कड़ाकोटी गांव की अन्य महिलाओं के साथ बुधवार सुबह हाईवे किनारे घास काटने गई थी। रिंगोड़ा मजार के पास जब वह हाईवे किनारे घास काट रही थी। तभी घात लगाए बैठे एक बाघ ने उस पर हमला किया और उसे घसीटते हुए कोसी नदी की ओर ले गया। महिला को बाघ द्वारा ले जाने की सूचना अन्य महिलाओं ने ग्रामीणों को दी। जिसके बाद ग्रामीणों के साथ वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। हाईवे से कोसी नदी की ओर 500 मीटर की दूरी पर महिला का शव वन कर्मियों ने बरामद किया।

वहीं घटना के आक्रोशित ग्रामीणों शव को पैदल गांव लेकर हाईवे पर रख कर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला, कोसी रेंजर शेखर तिवारी ने ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीण डीएफओ को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad