उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

ओखलकांडा सड़क हादसा : घायल 9 वर्षीय बच्चे की हालत नाजुक, सिटी मजिस्ट्रेट ने डॉक्टर और परिवार से की मुलाकात…

हल्द्वानी- ओखलकांडा सड़क हादसे में घायल 9 वर्षीय बच्चे का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। डीएम वंदना सिंह के निर्देश पर लगातार  सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह बच्चे के स्वास्थ्य पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। वह खुद सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर के साथ बच्चे का हाल-चाल जाना और उनके परिजनों से भी मुलाकात की।

उन्होंने प्रशासन द्वारा हर संभव मदद दिए जाने का भरोसा भी दिलाया और डॉक्टर से कहा कि बच्चे को बेहतर से बेहतर इलाज दिया जाए। फिलहाल बच्चे की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। ऐसे में उसको हायर सेंटर रेफर नहीं किया जा सकता है। लेकिन बच्चे की स्थिति फिलहाल अभी पहले जैसी नाजुक बनी हुई है। उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है।

यह भी पढ़ें -  सक्रिय पहल से आशा का सृजन: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विश्व आत्महत्या निवारण दिवस पर मनोवैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन

बता दें कि 17 नवंबर को ओखलकांडा  सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 9 वर्ष के बच्चे को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर पर अंदरूनी चोट की वजह से बच्चे को अभी तक होश नहीं आ पाया है। सुशीला तिवारी अस्पताल के प्रिंसिपल से लेकर डॉक्टरों की पूरी टीम बच्चे की निगरानी में लगी हुई है। पल-पल की अपडेट जिला प्रशासन को दी जा रही है। इस हादसे में बच्चे के माता-पिता और भाई की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें -  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad