15 अगस्त को चीन बॉर्डर पर जाएंगे बीजेपी कार्यकर्ता! लहराएंगे तिरंगा..

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उत्तराखंड में चीन बॉर्डर से लगे गांवों में जाएंगे। जिसके लिए पार्टी ने 15 अगस्त की तारीख तय की है। बीजेपी के कार्यकर्ता 15 अगस्त को चीन बॉर्डर पर जाएंगे। और सरकार द्वारा घोषित 27 वाईब्रेंट विलेज में तिरंगा फहराएंगे।
हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और डीडीहाट से विधायक बिशन सिंह चुफाल ने प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट , प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत , महिमन कन्याल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट , सह-मीडिया प्रभारी विनोद मेहरा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और हिटो बॉर्डर यात्रा की विस्तृत जानकारी साझा की।

बीजेपी में कुमाऊं ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य के सीमान्त जिलों में सड़क , शिक्षा एवं स्वास्थ्य की सुविधाओ को मजबूत कर सीमान्त गावों से पलायन को रोकने का काम किया है । उन्होंने कहा चीन की सीमा से लगे सीमान्त गावों को देश के प्रथम गाँव की संज्ञा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर आगामी 15 अगस्त को राज्य के सीमान्त जिलों के चयनित वाइब्रेंट विलेज में “हिटो बॉर्डर” अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी । ” बाईब्रैंट विलेज “में पिथौरागढ़ क़े 27 सीमांत गाँव चयनित किये गए है।
धारचूला से चलेंगे बीजेपी कार्यकर्ता
तिरंगा यात्रा धारचूला से शुरू होकर झूलाघाट में शहीद भवानी चंद के गाँव कानली ग्राम पंचायत में समापन होगा।
विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कहा बॉर्डर से सटे गाँव देश की सीमा की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उनकी इस भूमिका के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि सीमान्त गावों के उन निवासियों का स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धन्यवाद किया जाए जो देश की सीमा के प्रहरी की भूमिका निभा रहे हैं । विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कहा पिथौरागढ़ जनपद की सीमाएं चीन और नेपाल के बॉर्डर से सटी हुई हैं जिस क्रम में पिथौरागढ़ जनपद के 35 ग्राम पंचायतों में आगामी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को सीमांत गाँव धारचूला से झूलाघाट 65 किलोमीटर की “हिटो बॉर्डर” तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी । जिस दौरान सीमान्त गावों में जाकर वहां के निवासियों एवं ऐसे परिवार जिनके अपनो ने देश के लिये शहादत दी है उनको देश का अभिमान तिरंगा सम्मान के रूप सौंपा जाएगा । जिसका मकसद सीमान्त गावों एवं देश सेवा में लगे परिवारों का देश के लिए दी गयी कुर्बानियों को याद कर उनका अभिनंदन करना एवं वाइब्रेंट विलेज में परंपरागत रूप से चलते आ रहे स्वरोजगार के उद्योगों को जीवंत रखने के प्रयास करना है ।





