उत्तराखण्डहल्द्वानी
11 अगस्त को भी बंद रहेंगे नैनीताल जिले के स्कूल, आखिर आज कैसा रहा मौसम…देखिए वीडियो..

हल्द्वानी- मौसम विभाग की चेतावनी का असर नैनीताल जिले में साफ दिख रहा है। भारी बारिश के अलर्ट के चलते नैनीताल की वंदना सिंह ने 11 अगस्त यानी शुक्रवार को भी जिले के सभी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है।
बीते मंगलवार को हुई जबरदस्त बारिश से लोग डरे हुए है। वहीं फिर मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के 6 जिलो में रेड अलर्ट जारी किया गया है। नैनीताल, उधमसिंह नगर, देहरादून, चंपावत, टिहरी तथा पौड़ी जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट 14 अगस्त तक जारी किया गया है। साथ ही मौसम विभाग ने इस दौरान जनता से सावधानी बरतें की अपील भी की है।
आज भी हुई बारिश से हल्द्वानी की सड़कों पर जल भराव देखने को मिला। सड़कों पर पानी इस तरह चल रहा है मानों जैसे कोई नहर बह रही हैं।
देखिए वीडियो…
What’s your Reaction?
+1
+1
+1
+1
+1
+1
ADVERTISEMENTS





