उत्तराखण्ड

नदी के किनारे सुंदर पिकनिक स्पॉट, वीकेंड पर आप भी आ सकते हैं पिकनिक करने…

हल्द्वानी से 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित है सिमलखेल गोला बांध जहां रोज हजारों की संख्या में लोग घूमने आया करते हैं. गोला के किनारे ठंडी और शांत वातावरण में समय बिताने के लिए लोग आया करते हैं और वातावरण के अनुकूल स्वच्छ पर्यावरण का भी आंदन लेते है.

हल्द्वानी में आप अगर नेचर के बीच वक्त गुजारना चाहते हैं तो गौला में बने झूला पुल चले जाएं यह गौला नदी के पास बना है. जहां पहाड़ाें की खूबसूरती और नदी के किनारे विकसित किए गए पार्क आपका मन मोह लेंगे. हर दिन यहां पर सैकड़ों लोग घूमने, पिकनिक मनाने और वीकेंड पर जाते हैं. हल्द्वानी के पर्यटन आकर्षणों की श्रृंखला में आप गोला बांध की सैर का प्लान बना सकते हैं.

यह बांध गोला नदी पर बना है, जो हिमालय से निकलकर रामगंगा में मिल जाती है. यह नदी काठगोदाम से होकर भी गुजरती है, जिसके किनारे कई शानदार प्राकृतिक आकर्षण मौजूद हैं. इस नदी पर बना बांध भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. अपनी खूबसूरती के कारण यह स्थल एक पिकनिक स्पॉर्ट बन चुका है, जहां वीकेंड पर लोग मौज-मस्ती और सुकून के पर बिताने के लिए आते हैं. यह बांध स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज के पर्यटकों के मध्य भी काफी लोकप्रिय है. कुछ अलग अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं.

झूला पुल के पास सुंदर रेस्टोरेंट और कॉटेज भी बनाए गए हैं झूला पुल के पास सुंदर रेस्टोरेंट और कॉटेज भी बनाए गए हैं जहां पर्यटक आकर चाय और मैगी खा कर जीवन का लुफ्त उठाते हैं. प्रकृति के बीच आकर लोगों को शांत वातावरण के साथ शुद्ध भोजन भी उपलब्ध कराया जाता है. नहीं कि लोग यहां हर वीकेंड पर मौज मस्ती के लिए आया करते हैं.

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad