उत्तराखण्डहल्द्वानी

पेट फूलना, कान में दर्द और खांसी-जुकाम जोड़ों का दर्द दूर करता है पहाड़ी लहसुन, जानें और भी इसके फ़ायदे…

पवन सिंह कुंवर

पहाड़ में सर्दियों में पहाड़ी लहसुन की खेती की जाती है और जाड़ों में इसके उपयोग के कई सारे लाभ भी है, आज भी पहाड़ में लोग इसका औषधी के रूप में भी प्रयोग करते है. पहाड़ी लहसुन का सेवन अगर आप सर्दियों के मौसम में करते है तो आपको इसके अनेक फ़ायदे है. गैस होने से अगर आपका पेट फूलता है तो आप इसका उपयोग कर सकतें है. साथ ही खांसी-जुकाम और जोड़ों का दर्द को भी लहसुन दूर करता है, जाड़ों में इसका सेवन करने से आपको कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है. कच्चा लहसुन खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. इसका सबसे बड़ा फायदा जुकाम की बीमारी में मिलता है.

क्या कहते हैं स्थानीय किसान

स्थानीय किसान जगदीश सिंह ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि हम लहसुन की खेती करते है क्योंकि खाने में उपयोग होने के के साथ-साथ ये शरीर के लिए भी काफ़ी लाभदायक है. जाड़ों में मौसम में घर में किसी को खांसी-जुकाम और जोड़ों का दर्द होता है तो हम इसी लहसुन का प्रयोग करते है इसके खांसी और जुकाम के अलावा जोड़ों के दर्द से तुरंत राहत मिलती है. अगर आप रोज सुबह कच्चा लहसुन खाते हैं तो पाचन की समस्या बंद हो जाती है और खाली पेट लहसुन खाने से आपकी पाचन शक्ति में सुधार होता है और पाचन क्रिया तेज हो जाती है. नियमित रूप से लहसुन खाने से पाचन से जुड़ी बीमारियां नहीं होती हैं.

हड्डियों को मजबूत करता है लहसुन

उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों की मोटाई कम होने लगती हैं और वे कमजोर हो जाती हैं. कच्चे लहसुन का सेवन हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद माना गया है. लहसुन खाने से एस्ट्रोजन हॉर्मोन में इजाफा होता है, जो हड्डियों की मजबूती में महत्वपूर्ण पाया गया है.

वजन घटाने में मददगार

रोज सुबह भुने हुए लहसुन का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है. दरअसल, भुने हुए लहसुन खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मददगार होता है. इससे आपके शरीर में जमा अतिरिक्त फैट बर्न होगा और वजन घटाने में मदद मिलेगी.

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad