उत्तराखण्डराजनीति

प्रधानमंत्री का दौरा, सीएम कर रहे हैं पिथौरागढ़ में निरीक्षण…

पिथौरागढ़- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 12 अक्टूबर को प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ पहुंच कर पीएम के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। सीएम ने नैनी सैनी एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर लैंडिंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसके बाद सीएम धामी ने जनसभा स्थल पिथौरागढ़ स्थित एसएस वल्दिया स्पोटर्स स्टेडियम में मंच व्यवस्था, सीटिंग अरेंजमेंट, साउंड व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, टेण्ट, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिये।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, डीएम रीना जोशी , मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चौपाल, गिरीश जोशी आदि उपस्थित थे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad