उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

लव मैरिज कर हल्द्वानी आए प्रेमी जोड़े को पुलिस ने पकड़ा!

हल्द्वानी- पुलिस ने लव मैरिज करके छिपते छिपाते हल्द्वानी पहुंचे प्रेमी जोड़े को पकड़ा है। युवती के परिजनों ने मुरादाबाद पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी।

वहीं अब हल्द्वानी पुलिस ने इसकी सूचना युवती के परिवार और दिल्ली पुलिस को दी है। बताया जा रहा है कि यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला युवक और धामपुर की रहने वाली युवती ने इसी साल 12 अगस्त को घर से भाग कर दिल्ली में शादी कर ली थी। युवती के पिता दिल्ली के एक अस्पताल में साफ-सफाई का काम करते हैं।

मुरादाबाद पुलिस की सूचना पर ही हल्द्वानी पुलिस ने प्रेमी जोड़े को भोटिया पड़ाव के पास पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार युवक दिल्ली में ऑटो रिक्शा चलाता है। 12 अगस्त को दोनों ने दिल्ली में शादी कर ली। इसके बाद से एक से दूसरे शहर भाग रहे थे। इधर बेटी के लापता होते ही परिजनों ने यूपी पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी।

दो दिन पहले ही वे दोनों हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र निवासी अपने एक परिचित के घर आए थे। पता लगाते हुए उन्हें पकड़ लिया। प्रेमी जोड़ा दिल्ली में आस-पास ही किराये के मकानों रहते थे। दोनों के परिजनों को कोतवाली ने बुलाया है। युवती के परिजन और पुलिस हल्द्वानी के लिए रवाना हो गई है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad