उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: संदिग्ध हालात में महिला पुरुष का शव मिलने से सनसनी! जांच में जुटी पुलिस..

नैनीताल जिले के रामनगर में महिला पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रामनगर थाना क्षेत्र के मालधनचौड़ क्षेत्र के पटरानी गांव में गुरुवार सुबह संदिग्ध हालात में 55 वर्षीय महिला और 45 वर्षीय पुरुष की लाशें मिली। महिला की लाश झाड़ियों में पड़ी थी, जबकि घटनास्थल से महज 300 मीटर दूरी पर स्थित घर में पुरुष का शव पंखे में झूलता मिला।

पुलिस को अंदेशा है कि महिला की मौत के बाद पुरुष ने आत्महत्या की होगी, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार पटरानी क्षेत्र में महिला और पुरुष की मौत होने की सूचना पर कोतवाल अरुण कुमार सैनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर पटरानी में झाड़ियों में मिले महिला के शव की शिनाख्त 55 वर्षीय बीना देवी पत्नी स्व. विशन राम निवासी पटरानी के रूप में हुई। महिला के शव के आस- पास कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। महिला के चार बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: एसएसपी ने कोतवाल समेत 28 दरोगाओं के किए ट्रांसफर!

जिस स्थान पर महिला का शव मिला उससे 300 मीटर दूरी पर अपने घर में 45 वर्षीय सुरेश राम पुत्र जोहर राम का शव फंदे से लटका मिला। उसके घर में उसकी बुजुर्ग मां और दो बेटे हैं। एक बेटा दिव्यांग है, दूसरा मजदूरी करता है। सुरेश की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। बताया गया बुधवार रात परिजन घर में सोए थे। सुबह जागे तो उन्हें सुरेश पंखे पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव को नीचे उतारकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

प्रेम प्रसंग के एंगल पर भी जांच कर रही पुलिस

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: लापरवाही बरतने पर सब इंस्पेक्टर सस्पेंड!

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि सुरेश राम और बीना देवी पिछले करीब पांच सालों से एक साथ दिखाई देते थे। कोतवाल ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, बीना देवी की मौत के बाद सुरेश राम ने खुदकुशी की है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0