उत्तराखण्डहल्द्वानी

गेठिया प्रीमियर लीग फाइनल में पावर हीटर ने कब्जाई ट्रॉफी

गेठिया प्रीमियर लीग फाइनल मैच खेला गया जो पावर हीटर बेलुवाखान वह बद्री केदार के बीच खेला गया। जिसमें बद्री केदार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 रनों का लक्ष्य पावर हीटर को दिया। जवाब में पावर हीटर ने एक ओवर रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया गया, मैच काफी रोमांचकारी रहा बल्लेबाज आंसू की बदौलत पावर हीटर ने यह मैच जीत पाई। मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज भी आसू रहा।

क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि श्री नरेश पांडे जी अध्यक्ष व्यापार मंडल भवाली रहे उन्होंने आयोजक मंडल सफल आयोजन के लिए बधाई दी श्री नरेश पांडे जी द्वारा बोला गया कि युवाओं को खेल में आगे आना चाहिए,इस से हमारे पहाड़ के युवा पीढ़ी मानसिक और शारीरिक रूप स्वास्थ्य रहेंगे। मुख्य अतिथि श्री नरेश पांडे जी आयोजको को आर्धिक सहयोग भी दिया गया।

जीती हुई टीम के कप्तान शरद द्वारा बताया गया कि इस जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया जाता है, हमारी टीम ने टूर्नामेंट के पहले मैच से ही काफी मेहनत की गई इसका नतीजा आज हम क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल जीते,मैं आशा करता हूं कि हमारे टीम के खिलाड़ी आगे भी ऐसा खेल और साथ ही उन्होंने कहा कि दूसरी टीम ने भी मेहनत करी लेकिन यहां खेल है एक हार एक जीत का यह सिलसिला लगा रहता है, शरद की कप्तानी में बेलुवाखान टीम पहले भी कई टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुकी है मैच में निर्णायक दीपक चनियाल वह हरीश रहे दर्शनको द्वारा दोनों ही अंपायर की काफी तारीफ की गई। मुकुल द्वारा बताया गया कि जीती हुई टीम को 21000 नगद वह ट्रॉफी और दूसरी टीम को 11000 नगद वह ट्रॉफी से सम्मानित किया गया आयोजक मंडल में आशीष कुमार, तरुण सुधांशु, धीरज अभिषेक, अभय आशु, रघुवीर अर्पित और लक्षित पीयूष ने सहयोग किया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad