उत्तराखण्ड

रामनगर : बाघिन के हमले से बाल-बाल बचे पर्यटक, देखें वीडियो..

रामनगर- कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे रामनगर वन प्रभाग से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आ रहा है। यहां जिप्सी सवार पर्यटकों पर एक बाघिन का हमला करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि बाघिन के आक्रमक रुख को देखते हुए टेढ़ा से सीताबनी तक हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिसके बाद फिलहाल जंगल सफारी बंद रखने का फैसला लिया गया है।

मामला रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज का है। यहाँ जंगल सफारी के दौरान सीतावनी मार्ग पर एक आक्रामक बाघिन पर्यटकों की जिप्सी पर झपट पड़ी। गनीमत रही की वह जिप्सी के अंदर नहीं आयी। इस बाघिन के आक्रमक होते रुख को देखते हुए वन विभाग की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। वहीं फिलहाल जंगल सफारी भी रोक लगा दी गई है।

देखें वीडियो…

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad