उत्तराखण्डदेशहल्द्वानी

राहत : पीएम मोदी ने दी आम जनता को ये बड़ी राहत, लोगों ने दिल खोलकर किया स्वागत…

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने रक्षाबंधन के मौके पर केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में ₹200 की कटौती करने के निर्णय पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया है।

अजय भट्ट ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने देश की समस्त बहनों को रक्षाबंधन का उपहार देते हुए घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में ₹200 की कटौती करने का निर्णय लिया है। वहीं अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर के मूल्य में ₹400 की सब्सिडी मिलेगी। भट्ट ने गैस सिलेंडर पर कटौती के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार जताया है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad