क्राइमदेशबड़ी-खबर

सनसनी: ससुर ने डाल दिया नए नवेले दामाद पर तेज़ाब! मचा हड़कंप..

एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना महाराष्ट्र के कल्याण जिले की है। मामूली नोकझोंक के बाद एक ससुर ने गुस्से में अपने ही नए नवेले दामाद पर ऐसिड फेंक दिया। तेजाब की वजह से दामाद गंभीर रूप से झुलस गया। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्थानीय लोग और परिजनों ने पीड़ित को कल्याण शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं आरोपी ससुर फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार दामाद ईबाद फाल्के के परिजनों ने बताया कि वे कल्याण के पश्चिमी इलाके में रहते हैं। जिसकी एक महीने पहले निकाह हुआ था। उन्होंने बताया कि उसी इलाके में रहने वाले जकी खोटाल की बेटी से निकाह हुआ था। शादी के बाद ईबाद हनीमून के लिए कश्मीर जाना चाह रहा था। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।

बात यहां बिगड़ गई जब ससुर जकी ने कहा कि तुम कश्मीर मत जाओ। जकी ने उन लोगों को नमाज के लिए मक्का मदीना जाने को कहा। ईबाद ने इस बात को मानने से इनकार किया था। जिसके बाद उसका अपने ससुर जकी से मामूली विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि जकी ने कई बार ईबाद से उसकी बात मानने को कहा, लेकिन ईबाद ने साफ मना कर दिया। जिसके बाद से जकी ने उससे रंजिश रखनी शुरू कर दी। बुधवार रात 8 बजे ईबाद लालचौकी क्षेत्र से अपने घर की ओर आ रहा था। तभी एक रिक्शा पर सवार होकर जकी उसके पास आया और तेजाब से हमला कर दिया। इस वजह से ईबाद गंभीर रूप से झुलस गया। अब पुलिस जांच में जुट गई है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
1
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad