उत्तराखण्डक्राइम

शर्मनाक: समुदाय विशेष के युवक ने नाबालिग दलित युवती से किया दुष्कर्म!

चम्पावत जिले के बनबसा से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक समुदाय विशेष के युवक ने 14 साल की नाबालिग दलित किशोरी से जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद से क्षेत्र तनाव बढ़ गया।

वहीं दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को होने पर उनके द्वारा थाना बनबसा में तहरीर दी गई। मामला दो समुदायों का होने की वजह से पुलिस भी तत्काल हरकत में आई और पुलिस नें तत्परता दिखाते हुए फरार आरोपी को शनिवार को नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर से गिरफ्तार किया।

टनकपुर के सीओ शिवराज सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। सीओ ने बताया बनबसा में दलित परिवार की नाबालिग किशोरी के साथ दूसरे समुदाय के युवक द्वारा दुष्कर्म  किया है।

यह भी पढ़ें -  सक्रिय पहल से आशा का सृजन: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विश्व आत्महत्या निवारण दिवस पर मनोवैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन

उन्होंने बताया मामला दो समुदायों के बीच होनें के कारण पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। क्षेत्र में पीएसी तैनात कर दी गई है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस तैयार है। सीओ ने कहा इस मामले मैं परिजनों की तहरीर पर आरोपी अफसार खान (22) पुत्र  आफ़ताब निवासी बेलबंदगोठ बनबसा को गिरफ्तार किया गया है।

अरोपी के विरुद्ध धारा 65(1), 351(3), बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा आरोपी की गिरफ्तारी में एसओजी की भी मदद ली गई। पुलिस टीम में एसओ लक्ष्मण सिंह, एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, एसआई अरविन्द कुमार, का. जगदीश कन्याल, उमेश राज, गणेश बिष्ट व गिरीश भट्ट शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका..

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाड़, एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, उप निरीक्षक अरविन्द कुमार, का. जगदीश कन्याल, उमेश राज और एसओजी से गणेश बिष्ट व गिरीश भट्ट मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad