उत्तराखंडउत्तराखण्डपर्यटन-मौसमपहाड़ के किस्से-कहानियाँपहाड़ के मुद्देबड़ी-खबर

उत्तराखंड: नैनीताल समेत इन जिलों में बारिश, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी..

देहरादून- मौसम विभाग ने राज्य के पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि नैनीताल, देहरादून और हरिद्वार जिले में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आने वाले दिनों की बात करें तो 17 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।

इधर, रविवार को औली-बदरीनाथ, यमुनोत्री सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। पहाड़ों में बफर्बारी जारी है तो वहीं मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। अचानक मौसम के बदलने से एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास हुआ। खासतौर पर पहाड़ों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी।

जानकारी देते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार 17 मार्च तक राज्य में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। औली में बर्फबारी के चलते सड़कों पर बर्फ जमी है, जिस वजह से वाहनों को निकलने में भी दिक्कत हो रही है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad