उत्तराखंडउत्तराखण्डपर्यटन-मौसमपहाड़ के किस्से-कहानियाँपहाड़ के मुद्देवीडियोहल्द्वानी

उत्तराखंड: पहाड़ों पर बर्फबारी.. नैनीताल समेत 7 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट! वीडियो..

देहरादून- मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक साबित होता नजर आया है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश के बाद बर्फबारी से पहाड़ियां सफेद चांदी सी नजर आ रही हैं। राज्य में गुरुवार सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है, तो वहीं कुछ जगहों पर तेज बारिश है।

इधर, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में खूब बर्फबारी हो रही है। उत्तरकाशी हर्षिल घाटी और ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से बर्फबारी जारी है। वहीं गंगोत्री यमुनोत्री में भी बर्फबारी जारी है। निचले इलाकों में छाए घने बादल। मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा में बर्फबारी का भव्य दृश्य मन मोहित करने वाला है। यमुनोत्री धाम सहित मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में भी बर्फबारी जारी है। सुबह 4 बजे से यमुनोत्री धाम सहित आस-पास खरशालीगांव जानकीचट्टी नारायण पुरी फूलचट्टी क्षेत्र में बर्फबारी तो निचले इलाकों बड़कोट तहसील क्षेत्र में रिमझिम बारिश हो रही है। मां यमुना के शीतकालीन प्रवास पर भी बर्फबारी हो रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: UCC के तहत सभी सरकारी कर्मचारियों को करना होगा मैरिज रजिस्ट्रेशन!

यह देखिए बर्फबारी का नजारा..

वहीं मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को राज्य में देहरादून, हरिद्वार समेत सात जिलों में गजर के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। जिससे तापमान में भी गिरावट के आसार हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: कहासुनी के बाद पति ने कर डाली पत्नी की हत्या! खुद भी की जान लेने की कोशिश..

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव की संभावना बना रही है। फरवरी के पहले मजबूत विक्षोभ से गुरुवार को राज्य में अच्छी बारिश मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग जिलों में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। हालांकि मौसम विभाग ने 21 फरवरी से राज्य में मौसम शुष्क रहने की बात कही है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0