उत्तराखण्ड

अपनी गाड़ी छोड़ “घायल ड्राइवर” की एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने की मदद

रुद्रपुर- इस समय हो रही भारी बारिश व आपदा के समय उत्तराखंड पुलिस लगातार जनता की मदद करती नज़र आ रही है।
तो कहीं घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाने का काम करती दिखाई दे रही है। वहीं आज मंगलवार को एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टी सी द्वारा एक घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उसे समय पर उपचार मिल सका।

बात दें कि एसएसपी उधमसिंह नगर अपनी गाड़ी से काशीपुर से रुद्रपुर की ओर आ रहे थे। तभी गदरपुर क्षेत्र में महतोष मोड़ के पास उनके आगे चल रही पिकअप गाड़ी संख्या UK18CA6286 पलट गई और पिकअप का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद एसएसपी मंजुनाथ टी सी ने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाकर पिकअप ड्राइवर को बाहर निकवाया और घायल ड्राइवर को स्वयं प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय पुलिस की सहायता से अस्पताल भिजवाया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad