उत्तराखण्ड

दूल्हे के साथ हो गया खड़े-खड़े धोखा…और उस रात फुर्र हो गई प्यारी दुल्हन…

उत्तराखंड के काशीपुर में शादी के महज पांच दिन बाद एक दुल्हन अचानक गायब हो गई। इस बात का खुलासा तब हुआ जब दूल्हा रात को अपने कमरे में गया। और बंद दरवाजे के आगे खड़ा हो गया। उसने दुल्हन को आवाज दी। लेकिन काफी देर तक अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। जिसके बाद दूल्हे ने दरवाजे पर धक्का मारा जो आसानी से खुल गया। दूल्हे ने अंदर देखा तो दुल्हन गायब थी। उसने घर के अन्य हिस्सों में भी देखा लेकिन दुल्हन का कोई अता-पता नहीं था। दुल्हे ने अपने घरवालों को बुलाया। कमरे में न दुल्हन थी और ना ही उसका सामान। जिसके बाद घरवालों को समझते देर नहीं लगी कि उनके साथ खेल हो गया। और दुल्हन सब कुछ लेकर फरार हो चुकी है। 

 दरअसल दुल्हन अपने प्रेमी के साथ अचानक फरार हो गई। इतना ही नहीं वह ससुराल से अपने साथ लाखों के जेवर और कैश भी ले गई। ससुरालियों ने जब पुलिस को पूरी कहानी सुनाई तो पुलिस दुल्हन और उसके प्रेमी की तलाश में जुट गई। जिसके बाद नवविवाहिता को पुलिस ने प्रेमी संग गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से जेवर और कैश बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें -  गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करे केंद्र सरकार: गौ रक्षक हल्द्वानी

जानकारी के मुताबिक काशीपुर के मोहल्ला कटोराताल निवासी इसरार अहमद ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके बेटे इकरार अहमद का निकाह 21 जुलाई 2023 को तय्यबा उर्फ आईसा के साथ हुआ। शादी के महज 5 दिन बाद ही दुल्हन करीब 9 तोला सोना और 50 हजार रुपये कैश लेकर फरार हो गई।

मामला दर्ज करने के बाद कटोराताल चौकी प्रभारी नवीन बुधानी को सौंपी। इस दौरान जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि तय्यबा बिजनौर निवासी फरमान से प्रेम करती थी। जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। पुलिस टीम ने ढेला पुल काशीपुर के पास उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल: धारी ब्लाक के दुदली हादसा! गाड़ी गिरने से 2 की मौत, 4 घायल.. मंत्री कैड़ा ने डीएम को मुआवजा देने के दिए निर्देश..

प्रेमी फरमान ने बताया हम दोनों के पास शादी तथा मौजमस्ती के लिए रुपये नहीं थे। वहीं तय्यबा ने बताया फरमान मुझसे वहां से भागने का दबाव बना रहा था।वल और वो प्लान के मुताबिक भाग गई।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad