उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: खंभों से गायब हो गई स्ट्रीट लाइटें! FIR दर्ज..

हल्द्वानी- शहर में गली और सड़कों पर रोशनी के लिए लगाई गई स्ट्रीट लाइट गायब हो गई। करीब 50 स्ट्रीट लाइट गायब होने के बाद नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मचा गया। फिलहाल पूरे मामले में हल्द्वानी नगर निगम और स्ट्रीट लाइट संचालन करने वाली कंपनी की ओर से पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार स्ट्रीट लाइट संचालन करने वाली (ईईएसएल) कंपनी के तरफ से मुखानी थाना पुलिस में तहरीर देते हुए कहा गया है कि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मार्ग प्रकाश व्यवस्था हेतु नगर निगम द्वारा किये गये अनुबंध के अनुसार वार्डों में विद्युत पोलों पर लगाई गई 50 एलईडी स्ट्रीट लाइट गायब हैं। तहरीर में कहा गया है कि 19-20 और 21 तारीख को तीन दिनों तक निगम और कंपनी द्वारा स्ट्रीट लाइटों का सर्वे किया गया।

यह भी पढ़ें -  भीमताल: मंत्री कैड़ा ने 1 करोड़ 68 लाख के तीन मोटर मार्ग का किया लोकार्पण व शिलान्यास..

वहीं वार्ड 37 से वार्ड 54 तक में लगाई गई 50 एलईडी लाइट विद्युत पोलों पर नहीं मिली। 50 स्ट्रीट लाइट गायब होने से नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम और स्ट्रीट लाइट संचालन करने वाली कंपनी की तरफ से मुखानी थाने में तहरीर देते हुए गायब हुए स्ट्रीट लाइटों को खोजने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में मुखानी थाना पुलिस का कहना है तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर स्ट्रीट लाइट गायब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल: पहाड़ी से बोल्डर गिरने को लेकर लोग आए दहशत में.. कोई कार्रवाई न होने पर जताया आक्रोश..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad