उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीतिहल्द्वानी

हल्द्वानी: महापौर के निर्देश पर नगर निगम सख्त! खुले में मीट-मांस बेचने पर होगी कार्रवाई.. 3 दिन में..

हल्द्वानी- महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में सोमवार को नगर निगम की व्यवस्थाओं के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस दौरान महापौर ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

महापौर गजराज ने निर्देशित किया कि हल्द्वानी नगर क्षेत्र में कोई भी मीट-मांस विक्रेता खुले में मीट-मांस का विक्रय नहीं करेगा। सभी विक्रेताओं को अनिवार्य रूप से मीट-मांस को ढककर ही विक्रय के लिए प्रदर्शित करना होगा, जिससे स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य के मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अगले तीन दिनों के भीतर सभी संबंधित विक्रेता इन निर्देशों का पालन करें। निर्धारित समयावधि के बाद यदि कोई विक्रेता नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध चालान सहित आवश्यक दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित निरीक्षण कर व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए, ताकि नगर में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी मानकों को बेहतर बनाया जा सके।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad