उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीतिहल्द्वानी

बाल श्रम से मुक्त कराकर बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास हो तेज: योगेश सिंह रजवार

हल्द्वानी:- कार्यालय उप श्रम आयुक्त हल्द्वानी के सभागार में सदस्य उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें श्रम विभाग, पुलिस विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग ( चाइल्ड हेल्पलाइन ), विधिक सेवा, धरोहर संस्था इत्यादि के प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

सदस्य योगेश रजवार ने बाल श्रम उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों को तीव्र करने की दिशा में व्यापक निर्देश दिए, साथ ही कहा गया कि बाल श्रम उन्मूलन की दिशा में कार्य कर रहे विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के मध्य आपसी समन्वय स्थापित कर कार्रवाई सुनिश्चित कि जाये।

बाल श्रम उन्मूलन हेतु रैस्क्यू, चिन्हीकारण, पुनर्वास आदि समस्त गतिविधिया कुशलता के साथ संपादित की जाए ।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कूड़ा बीनने वाले, ग़ुब्बारे, पैन इत्यादि बेचने वाले भिक्षावृत्ति करने वाले बालक बालिकाओं में विशेष ध्यान देकर इन्हें बाल श्रम से मुक्त कराकर मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किये जाएं।

यह भी पढ़ें -  कुंभ मेला-2027 को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा

समस्त अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में रोस्टर बनाकर विशेष अभियान चलाये तथा प्रिंट मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से बाल श्रम उन्मूलन के प्रयास उन्मूलन को और अधिक गुणवत्तापूर्वक बनाया जाए। जनपद के अन्य क्षेत्रों में बाल श्रम उन्मूलन की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे लोगों को जिला टास्कफोर्स के साथ जोड़ने के दिशा निर्देश दिए गए।

इस दौरान बैठक में कमल जोशी उप श्रमायुक्त नैनीताल, आशा पुरोहित सहायक श्रमायुक्त नैनीताल, संजीव कंडारी श्रम परिवर्तन अधिकारी हल्द्वानी, दिनेश कटियार श्रम परिवर्तन अधिकारी रामनगर, राबिया श्रम परिवर्तन अधिकारी नैनीताल, गणेश बाल कल्याण समिति सदस्य हल्द्वानी नैनीताल, प्रकाश चंद्र पांडे समन्वयक धरोहर बाल आश्रय गृह हल्द्वानी, किरन पन्त समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन जिला प्रोबेशन विभाग, उमा भंडारी पैरा लीगल वॉलेन्टियर विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल, शारदा गोस्वामी, प्रह्लाद सिंह, महेश सयाना पुलिस विभाग (ATHU ) नैनीताल इत्यादि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: भाजपा कार्यालय में मनाया गया जीत का जश्न..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad