उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीतिहल्द्वानी

हल्द्वानी: भाजपा कार्यालय में मनाया गया जीत का जश्न..

हल्द्वानी:- पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाया गया। भाजपा कुमाऊँ संभाग कार्यालय हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा, जहां उन्होंने मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी के बीच ढोल-नगाड़ों पर डांस कर विजय का जश्न मनाया।

इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने यह सिद्ध कर दिया कि देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गहरा विश्वास है। यह विजय उन विपक्षियों के लिए मुंहतोड़ जवाब है, जो तुष्टिकरण की राजनीति में विश्वास रखते हैं।

यह भी पढ़ें -  कुंभ मेला-2027 को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा

इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट , दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, ध्रुव रौतेला, कौस्तुभानंद जोश, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, विनीत अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, प्रतिभा जोशी, प्रताप बोहरा, प्रगति जैन, जिला मंत्री प्रताप रैक्वाल, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन उप्रेती, जिला महामंत्री आभा गोस्वामी, राशि जैन, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा विजया लक्ष्मी चौहान, प्रदेश पदाधिकारी एवं मंडलों के अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, एवं मोर्चों के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: महापौर के निर्देश पर नगर निगम सख्त! खुले में मीट-मांस बेचने पर होगी कार्रवाई.. 3 दिन में..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad