क्राइमदेशबड़ी-खबर

राममंदिर पर ग्रेनेड से हमले की साजिश! आतंकी गिरफ्तार..

नई दिल्ली- गुजरात और हरियाणा पुलिस के संयुक्त आपरेशन में रविवार को फरीदाबाद के पाली गांव से गिरफ्तार एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी अब्दुल रहमान अबु बकर अयोध्या में राम मंदिर पर हमले की साजिश रच रहा था। वह लंबे समय से पाकिस्तान के आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (आइएसकेपी) माड्यूल से जुड़ा था। आतंकी प्रशिक्षण के बाद वह फरीदाबाद से हथियार लेकर उत्तर प्रदेश के अयोध्या लौटने ही वाला था कि पुलिस ने उसे धर दबोचा। गुजरात पुलिस कुछ समय से अब्दुल रहमान की निगरानी कर रही थी। नाम बदलकर आतंकी पाली में शंकर के नाम से रह रहा था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अयोध्या में मटन की दुकान चलाने वाला और मिल्कीपुर का रहने वाला अब्दुल रहमान आइएसकेपी के इशारे पर अयोध्या में राम मंदिर व अन्य शहरों में हमले की साजिश में जुटा था। वह कई लोगों के संपर्क में था। अयोध्या में राममंदिर की रेकी करने के बाद वह ट्रेन से हरियाणा के फरीदाबाद आया था और पाली गांव में एक निर्जन मकान में छिपा हुआ था।

सूचना पर गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते ने हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स के साथ उसे पकड़ लिया। उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए थे। जिन्हें निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस अब आतंकी के मोबाइल व अन्य सामान की जांच कर रही है। अब्दुल रहमान का उद्देश्य अयोध्या राम मंदिर पर हमला करना था, लेकिन पुलिस ने उसे अयोध्या पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

आतंकी रहमान 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आतंकी अब्दुल रहमान को सोमवार को हरियाणा एसटीएफ की टीम ने फरीदाबाद की अदालत में पेश किया। वहां से इलाका मजिस्ट्रेट संचिता सिंह ने उसे 10 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। पुलिस अब आतंकी से पूछताछ करेगी।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad