उत्तराखण्डबड़ी-खबरवीडियोहल्द्वानी

हल्द्वानी में ईद का जश्न, दुआ के लिए उठे सैकड़ों हाथ! देखिए वीडियो…

हल्द्वानी- पूरे देश में ईद धूमधाम से मनाई जा रही है। कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी में भी ईद की धूम है।गुरुवार सुबह हल्द्वानी में ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी। ईद की नजाम में मुस्लिम समाज के लोगों ने देश और दुनिया के साथ उत्तराखंड के लिए अमन चैन की दुआ की।

शहर इमाम मौलाना मुफ़्ती आजम कादरी ने दी मुबारकबाद… देखिए वीडियो…

हल्द्वानी के ईदगाह सहित तमाम मजिस्दों में नजाम अदा की गई। वहीं मीरा मार्ग स्थित जामा मस्जिद में सुबह 9 बजे शहर इमाम मौलाना मुफ़्ती आजम कादरी ने नमाज अदा कराई। वहीं काठगोदाम स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी और आपसी भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।

यह देखिए वीडियो…

इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम देखने को मिले। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा भी वनभूलपुरा पहुंचे और उन्होंने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं कई लोग कब्रिस्तान पहुचे और अपने अजीजों की कब्रों पर मगफिरत की दुआएं मांगी।

इस दौरान शहर की मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ दिखी। मुस्लिमों ने जमकर मिठाई खरीदी और जान पहचान वालों तक मिठाई पहुंचाई। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। नजाम के बाद लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर लजीज व्यंजनों का स्वाद लिया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad