यहां बनेगा उत्तराखंड का पहला खेल विश्वविद्यालय, जमीन देखने पहुंची मंत्री

हल्द्वानी- उत्तराखंड को जल्द ही राज्य का पहला खेल विश्वविद्यालय मिलने जा रहा है। जिसके लिए मंगलवार को हल्द्वानी पहुँची खेल मंत्री रेखा आर्या ने अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के पास प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय की भूमि का निरीक्षण किया। यहां खेल मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विश्वविद्यालय के निर्माण में आ रही दिक्कतों को दूर करने के निर्देश दिए।
खिलाड़ियों को मिलेंगे नए अवसर
बता दें कि खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय बनाया जाना है। जिसके लिए इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास ही जमीन की तलाश की गई है। इसके लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य मे आ रही सभी दिक्कतों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेल विश्वविद्यालय बन जाने से आने वाले समय मे हमारे राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियो को खेलने के नए अवसर मिलेंगे।
इस दौरान निरीक्षण में प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा समीर आर्य, ADM मनीष कुमार, सहायक निदेशक खेल सुरेश चंद्र पांडेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्धकी, उप क्रीड़ा अधिकारी जुबैद अहमद के साथ-साथ कई लोग मौजूद थे।





