मंत्री से मारपीट मामला क्रॉस FIR हुई दर्ज, सीएम धामी बोले…

देहरादून- उत्तराखंड के ऋषिकेश में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मारपीट का मामला अब सुर्खियों में आ चुका है। बता दें कि मामला अब सड़क से कोतवाली पहुंच चुका है।
वायरल वीडियो के बाद अब इस मामले में दोनों तरफ से FIR दर्ज हो चुकी है। वहीं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से आज क्रॉस FIR दर्ज कराई गई है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार को निष्पक्ष रुप से जांच कर कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के द्वारा युवक को पीटने के मामले में पुलिस ने क्रॉस FIR के तहत IPC की 147, 323, 504 धाराओं में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के PRO और गनर के खिलाफ ऋषिकेश कोतवाली में FIR दर्ज की है।
कल देर रात पुलिस ने दूसरे पक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया था। आज दोनों पक्ष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो चुका है।





