उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: बनभूलपुरा में पत्थर से कुचलकर पत्नी की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार! शक के चलते की थी हत्या..

हल्द्वानी: गुरुवार 23 अक्टूबर को बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के 13 बीघा इन्द्रानगर, बड़ी रोड में एक विवाहिता के पत्थर से प्रहार कर निर्मम हत्या के आरोप में मृतका के पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी इन्तजार हुसैन (58) पुत्र अली रज़ा निवासी मलिक का बगीचा, पानी की टंकी के पास, बनभूलपुरा को दिनांक शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी ने स्वीकार किया कि पारिवारिक कलह व पत्नी के कथित अवैध संबंधों के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। जिस के चलते 23 अक्टूबर को किसी बात पर हुए विवाद के दौरान गुस्से में आकर आरोपी पति ने घर में रखे ईंट के टुकड़े से अपनी पत्नी शाहीन के सिर पर कई बार प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा आरोपी पति को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज विवाद गहराया, कब्जे और फर्जीवाड़े के आरोपों पर एफआईआर की मांग
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज विवाद गहराया, कब्जे और फर्जीवाड़े के आरोपों पर एफआईआर की मांग
Ad Ad Ad Ad Ad