उत्तराखण्डहल्द्वानी
भारी भूस्खलन से नैनीताल हाईवे बंद…देखिए वीडियो…

नैनीताल- उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के कई जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। जिसके कारण मंडल की कई सड़क बंद हैं। विशेष तौर पर नैनीताल जिले में बारिश सोमवार सुबह से ही अपना असर दिखा रही है। नैनीताल जिले में सोमवार सुबह से ही भारी बारिश जारी है. जिसके कारण जिले में 20 से ज्यादा सड़कें बंद हैं. हल्द्वानी से नैनीताल जाने वाला हाइवे दोगांव के पास भारी भूस्खलन के कारण बंद हो गया. जिससे आवाजाही ठप हो गई और रोड पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जिन लोगों की ट्रेन थी उनमें से कई लोगों की ट्रेन तक छूट गई। जेसीबी सड़क को खोलने में जुटी हुई है लेकिन लगातार हो रही बारिश उसके सामने भी चुनौती खड़ी कर रही है।
देखें वीडियो…
What’s your Reaction?
+1
1
+1
+1
+1
+1
+1
ADVERTISEMENTS





