Uncategorizedउत्तराखण्ड

अगले चार दिनों ठंडा रहेगा उत्तराखंड, जारी हुआ येलो अलर्ट

देहरादून- आज से अगले चार दिनों में बदल सकता है। मौसम का मिजाज उत्तराखंड के मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बता दें कि मौसम विज्ञान विभाग उत्तराखंड ने प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग जनपदों में 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक मौसम का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

अलर्ट में मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि भारी बारिश, ओलावृष्टि के साथ 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की है। प्रदेश के पिथौरागढ़, बागेश्वर ,चमोली , उत्तरकाशी तथा रुद्रप्रयाग जनपद में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है तथा प्रदेश के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद प्रशासन भी अब मौसम से होने वाली हानि को लेकर तैयारी में जुट गया है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad