उत्तराखण्ड

सांसद अनिल बलूनी बना रहे हैं पौड़ी में अनोखा म्यूजियम, चांद-तारों के हो सकेंगे दीदार

उत्तराखंड के पौड़ी में अब जल्द ही प्रदेश का पहला संयुक्त माउंटेन म्यूजियम और प्लेनेटोरियम बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपनी सांसद निधि से उत्तराखंड को एक अनूठी सौगात दी है। जो प्रदेश में पर्यटन के साथ शिक्षा को भी बढ़ावा देगी।

उन्होंने पौड़ी नगर में माउंटेन म्यूजियम (पर्वतीय संग्रहालय) व प्लेनेटोरियम (तारामंडल) के निर्माण हेतु 4 करोड़ साठ लाख रुपए की प्रारंभिक धनराशि जारी की है।
बात दें कि इन दोनों संस्थानों के निर्माण में लगभग 30 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होनी है। जिसे वह अपनी सांसद निधि व अन्य संस्थाओं की मदद से जुटाएंगे।

सांसद बलूनी ने कहा कि यह राज्य का पहला और अखिल भारतीय स्तर पर भी अनूठा केंद्र होगा जहां खगोल और भूगोल, इतिहास और संस्कृति से एक ही स्थान पर परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौड़ी नगर कि अपनी विशिष्ट भौगोलिक संरचना है। जिसके समक्ष एक लंबी पर्वत श्रृंखला और हिमालय चोटियों का सुस्पष्ट विहंगम दृश्य दिखाई देता है। जो पौड़ी नगर को प्लेनेटोरियम (तारामंडल) व माउंटेन म्यूजियम (पर्वतीय संग्रहालय) के संयुक्त निर्माण का आदर्श स्थल बनाता है। जो भविष्य में देश विदेश के खगोल विषय के जिज्ञासुओं की प्रिय डेस्टिनेशन बनेगा।

साथ ही सांसद बलूनी ने कहा कि भविष्य में यह दोनों संस्थान विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय होंगे। वे शैक्षिक भ्रमण के दौरान अपने अनेक कौतुहलों व प्रश्नों का समाधान यहां प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही पौड़ी नगर में पर्यटन की गतिविधियां भी बढ़ेंगी। इस केंद्र को एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए अन्य शैक्षिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस बहुउद्देशीय संस्थान में अतिथि गृह, जैव विविधता, नॉलेज पार्क व साइंस पार्क भी विकसित किये जायेगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad