उत्तराखण्ड

पुलिस ने बरसाती नाले से बचाई 8 लोगों की जान…

प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। इस बीच थाना रामनगर में मौलिक मेनशन के पास ढिकुली में बरसाती नाले में एक सुमो गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। गाड़ी संख्या UK 01 TA 3155 बरसाती नाले में बह गई। जिसमे कुल 8 व्यक्ति सवार थे।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रामनगर अरुण कुमार सैनी के दिशा निर्देशन में थाना रामनगर पुलिस व फायर सर्विस रामनगर मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा वाहन में फंसे 8 व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू कर उनमें से 3 व्यक्तियों को 112 वाहन के माध्यम से प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी अस्पताल रामनगर में भर्ती करवाया गया।

बचाव पुलिस टीम में एसआई मनोज सिंह अधिकारी, ए.एस.आई मोहन चंद्र, हेड कांस्टेबल बलवीर,
कांस्टेबल संजय सिंह एवं फायर यूनिट रामनगर के जवान शामिल थे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad