पुलिस के शिकंजे में आया चोरी गैंग का शातिर सरगना ज्वैलर!

हल्द्वानी- नैनीताल पुलिस ने एक ऐसे शातिर ज्वेलर्स को गिरफ्तार किया है जो असल में ज्वेलर्स नहीं बल्कि एक चोर था। वह भी ऐसा चोर जो हाई प्रोफाइल चोरों के संपर्क में रहता और उनके द्वारा चोरी किए गए सामान को खरीदता था। बाजार में इसकी इमेज एक ज्वेलर्स की थी। लेकिन असल में यह शख्स एक शातिर चोर था।
बता दें कि हल्द्वानी के टीपीनगर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी नकबजनी की घटनाओं को यूपी की चोर गैंग अंजाम दे रही थी। जिसके 5 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी। परंतु गैंग में शामिल ज्वेलर्स लगतार फरार चल रहा था जो चोरी के माल की खरीद फिरोक्त करता था।
वहीं पुलिस टीम के काफी प्रयासों से आरोपी सुनार को आज बुधवार को मुखबिर से प्राप्त इन्पुट पर रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी गिरफ्तार ज्वेलर्स मेवा राम पुत्र मूल चन्द्र निवासी डबलफाटक मौहल्ला नेता कालोनी थाना मजोला मुरादाबाद यूपी ने पूछताछ पर बताया कि उसने घटनाओं में शामिल आरोपी चोरों से चुराया हुआ माल खरीदा था। जिसे उसने गला दिया था। शेष चुराई हुई चैन अपने पास रख ली और उसने अपने गले में पहन ली। इससे पहले भी वह चोरी के मामले में बेंगलूर मे जेल जा चुका है।





