उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, शराब पीकर चलाया वाहन तो खैर नहीं!

हल्द्वानी- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू है। इसी के साथ होली के त्यौहार को शांति पूर्ण मनाने के लिए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी थाना, चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में प्रभावी गश्त एवं सभी वाहनों की सघन चैकिंग के साथ पुलिस बल तैनात करने व हुड़दंगियों एवं अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखकर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

नैनीताल जिले के सभी थाना क्षेत्र और जिले के एंट्री प्वाइंटो पर लगातार वाहनों की दिन-रात सघन चैकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं, वाहनों पर पैनी नजर रखी जा रही है। होली के त्यौहार पर शांति एवम सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार प्रत्येक पॉइंट पर निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान मंडी परिषद को दिए महंगाई नियंत्रण के दिए निर्देश..

वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की मॉनिटरिंग की जा रही है, किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर, अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इसके अतिरिक्त जिले में अराजकता फैलाने वालों, हुड़दंग मचाने वालों, आदर्श आचार संहिता का पालन न करने वालों, यातायात नियमों को न मानने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों में भी शराब पीने, पिलाने, नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 66 लाख 30 हज़ार की अवैध स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार.. वीडियो…

नैनीताल पुलिस ने की अपील

सम्मानित जनता से अपील है की रंगों के इस पावन पर्व होली को सौहार्द और शांतिपूर्वक तरीके से मनाएं। साथ ही लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता का पालन आवश्य करें।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad