उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

चुनाव कर्मचारियों को मिल रहा था घटिया खाना! खुद जांच को पहुंची जिला निर्वाचन अधिकारी…

हल्द्वानी- लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के लिए नैनीताल जिला निर्वाचन आयोग लगा हुआ है। जिसके लिए हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज और ओपन यूनिवर्सिटी में निर्वाचन कार्यालय बनाया गया है। यहां सैकड़ों कर्मचारी निर्वाचन ड्यूटी में लगे हुए हैं। जिसके लिए निर्वाचन आयोग ने खाने की भी व्यवस्था की हुई है।

वहीं खाने की गुणवत्ता में शिकायत आने के बाद आज शुक्रवार को खुद जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नैनीताल वंदना सिंह एमबीपीजी कॉलेज पहुंची और मैस रूम का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने खुद खाना खाते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी को खाने की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान में लगे सैकड़ो कर्मचारियों के लिए बेहतर गुणवत्ता का खाना होना जरूरी है। इसके लिए प्रत्येक प्रशासनिक अधिकारी प्रत्येक दिन मैस में ही खाना खाएगा।

What’s your Reaction?
+1
3
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad