उत्तराखण्डहल्द्वानी

शहीद के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सांसद के सामने नैनवाल ने उठाई रामनगर की समस्या!

नैनीताल ऊधम सिंह नगर से सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट शुक्रवार को रामनगर के राजकीय इंटर कॉलेज डॉन परेवा में पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद दीवान सिंह बिष्ट जी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम के मौके पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। इस दौरान भट्ट ने जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जनता की समस्या सुनी और उनके निराकरण के निर्देश दिए।
भट्ट अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज डॉन परेवा रामनगर पहुंचे, जहां बीजेपी के प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल और अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भट्ट ने शहीद दीवान सिंह बिष्ट के मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्प चढ़कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इसके पश्चात भट्ट ने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के निरीक्षण किया। भट्ट ने स्थानीय जनता वह कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना, जिसमें सड़क बिजली पानी चिकित्सा कृषि बागवानी सहित कई विभागों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मौके पर ही विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने रामनगर की समस्याओं की लंबी फेहरिस्त सांसद भट्ट को सौंपी। जिस पर भट्ट ने समाधान का भरोसा दिया।

सीडीओ नैनीताल, एसडीएम नैनीताल, डीएफओ तराई प्रकाश आर्या जी, डीएफओ कोसी रेंज दियांग नायक, जिला शिक्षा अधिकारी, मण्डल अध्यक्ष नन्दी खुल्बे,गोपाल तिवारी,गोधन पतलिया, दलीप बोरा,राजू नेगी ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य नन्दन सिंह, परेवा ग्राम प्रधान, नवीन नैनवाल, हेम नैनवाल, सत्यप्रकाश शर्मा,हरीश बेलवाल, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष मान सिंह रावत,इकबाल हुसैन,पारस गोला सहित समस्त जनप्रतिनिधि,समस्त विभागों के अधिकारी, ग्रामीण जनता मौजूद रही।।।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad