क्राइमहल्द्वानी

उत्तराखंड में पकड़ा गया यूपी का चोरी गैंग…

हल्द्वानी- शहर में हो रही सिलसिलेवार बार चोरी का आज सोमवार को नैनीताल पुलिस ने खुलासा किया है। हल्द्वानी के टीपीनगर क्षेत्र में विगत महीनों में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी किया गया माल बरामद किया गया हैं।

एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बताया कि शहर में हो रही लगातार चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। फिर टीम द्वारा सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की गयी। तथा मुखबिर से प्राप्त सूचना के बाद हल्द्वानी ग्लैक्सीफार्म के सामने हरिपुर जमन सिंह गांव की ओर जंगल में टांडा रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते पर 5 संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर चैक किया गया तो उनके पास से घटना में चुराई गयी लाखों की सम्पत्ति बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों से माल बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोगों में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी है। वहीं एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को ₹5000 रुपये पारितोषित देने की घोषणा की गई हैं।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार 5 अभियुक्त

1- नसीम उर्फ पाण्डे पुत्र कयूम निवासी ग्राम अकरौली निकट पुरानी मस्जिद थाना बनियाढेर जिला सम्भल उ0प्र0 उम्र 25 वर्ष
2- राजवीर उर्फ नन्हे पुत्र सुरेश कुमार कश्यप निवासी ग्राम बेरीखेडा थाना बनियाढेर जिला सम्भल उ0प्र0 उम्र
3-शम्भू दयाल उर्फ शिव दयाल पुत्र नत्थू निवासी ग्राम बेरीखेडा थाना बनियाढेर जिला सम्भल उ0प्र0 उम्र 34 वर्ष
4- ऋषिपाल उर्फ ऋषिया पुत्र मुलायम निवासी ग्राम अमरावती कुतुबपुर थाना केलादेवी जिला सम्भल उ0प्र0 उम्र 22 वर्ष ।
5- मनीष उर्फ बब्लू पुत्र हरिहारी निवासी ग्राम त्रिकुनिया थाना भमौरा जिला बरेली उ0प्र0 उम्र 19 वर्ष ।

वहीं जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्तगणों द्वारा अन्य थाना क्षेत्रों में भी चोरी की गयी है व उनके द्वारा चोरी सें संबंधित माल को मेवा राम पुत्र मूल चन्द्र निवासी डबलफाटक मौहल्ला नेता कालोनी थाना मजोला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को बेचा गया है। जिसकी गिरफ्तारी शेष है जो पूर्व में बंगलौर से चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

1- अभियुक्त शम्भू दयाल उर्फ शिव दयाल पुत्र नत्थू निवासी ग्राम बेरीखेडा थाना बनियाढेर जिला सम्भल उ0प्र0 उम्र 34 वर्ष के विरूद्ध पूर्व में थाना रामनगर में चोरी व गैंगस्टर एक्ट व थाना बनियाठेर सम्भल उ0प्र0 से एनडीपीएस में जेल जा चुका है ।
2- अभियुक्त नसीम उर्फ पाण्डे पुत्र कयूम निवासी ग्राम अकरौली निकट पुरानी मस्जिद थाना बनियाढेर जिला सम्भल उ0प्र0 उम्र 25 वर्ष के विरूद्ध अजमेर, बंगलौर, जबलपुर, मे चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad