उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

दिन में बंद घरों की करते थे रैकी! रात में चोरी की घटना को देते थे अंजाम, ये है वो शातिर चोर गिरोह

थाना लालकुआं में भगवत सिंह रावत पुत्र अमर सिंह रावत निवासी रावतनगर किशनपुर सकुलिया मोटाहल्दू हल्दूचौड़ द्वारा दिनांक 25/04/2024 को थाने में सूचना दी कि उसके घर का ताला तोडकर अज्ञात चोरों द्वारा घर के अन्दर से 30 हजार रुपये की नकदी तथा स्वर्ण आभूषण 02 जोड़ी कान के झुमके, 01 मांगटीका, 01 पायल व 01 लैपटॉप चोरी कर लिया गया है। जिसके आधार पर थाना लालकुआ में धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 गौरव जोशी को सुपुर्द की गई।

थाना क्षेत्रान्तर्गत हो रही नकबजनी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा विशेष टीम गठन के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री प्रकाश चन्द्र के निर्देशन तथा संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण व श्री डी0 एस0 फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में थाना स्तर पर अभियोगो के सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें -  मानसून को लेकर अलर्ट मोड में उत्तराखंड! 13 जिलों में मॉक ड्रिल, CM धामी ने की मॉनिटरिंग...

गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत लगे 100-150 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए अभियुक्तगणों की शिनाख्त के प्रयास किये गये, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दिनांक 25-04-2024 को उ0नि0 गौरव जोशी चौकी प्रभारी हल्दुचौड़ व टीम के अथक प्रयास से बेरीपङाव खुर्पिया फार्म मैदान के पास जंगल की तरफ किनारे एक टाटा सफारी वाहन सं0- UK04G7877 खङी थी, जिसमें 04 युवकों से पूछताछ कर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ पर बताया कि हम चारों ने मिलकर दिन में रैकी करके दिनांक- 21.04.2024 की रात वाहन UK04G7877 टाटा सफारी से जाकर वाहन को एक जगह खड़ा कर मोटाहल्दू सकूलिया के एक घर में ताला तोड़कर चोरी की थी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1- उज्जवल सिंह परगांई उम्र- 19 वर्ष पुत्र नन्दन सिंह परगांई निवासी- देवलचौङ चौराहा पेट्रोल पम्प के पीछे थाना- हल्द्वानी नैनीताल

यह भी पढ़ें -  16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला: कैबिनेट मंत्री कैड़ा

2-संदीप कुमार उम्र- 19 वर्ष पुत्र नन्द किशोर नि0- महर्षि रोड कृष्णा फार्म हाउस देवलचौङ, थाना- हल्द्वानी नैनीताल

3-राजेन्द्र चौहान उर्फ राजू उम्र- 21 वर्ष पुत्र गोविन्द चौहान निवासी- धनपुरी पंचायतघर थाना- हल्द्वानी नैनीताल

4- सुभाष दिवाकर उम्र- 20 वर्ष पुत्र अशोक दिवाकर निवासी- देवलचौङ चौराहा थाना- हल्द्वानी नैनीताल

बरामदगी-

1- एक अदद लैपटाँप मय चार्जर

2- एक जोड़ा कर्णफूल पीली धातु

3- एक जोड़ी पायल सफेद धातु

4- एक चैक बुक

5- घटना में प्रयुक्त वाहन UK04G7877 टाटा सफारी

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad