उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश! मचा हड़कंप..

रुद्रपुर के बाद अब रुड़की में चलती ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश सामने आई है। यहां रुड़की में छावनी के पास ढंडेरा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक LPG गैस सिलेंडर मिलने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई ट्रेन ट्रैक से नहीं गुजरी। नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी।

वहीं आनन-फानन में स्टेशन मास्टर ने सिलेंडर को कब्जे में लेकर मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर लक्सर रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार बीसीएन मालगाड़ी के ड्राइवर ने रेलवे सुरक्षा बल को जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे ट्रैक पर एक LPG सिलेंडर पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर सुरक्षा बल पोस्ट लक्सर के एसआई नरेंद्र सिंह नेगी और रुड़की के एएसआई बसंत लाल मौके पर पहुंचे।

मौके पर उन्होंने देखा कि रेलवे ट्रैक पर किमी 1553/1 अप लाइन के बीच तीन किलो का एक LPG सिलेंडर पड़ा हुआ है। बताया गया है कि जिस जगह पर गैस सिलेंडर पड़ा मिला है, वहां पर रेलवे पटरी के एक ओर आर्मी एरिया की दीवार है। हालांकि रेलवे की टीम ने सिलेंडर उठाया तो वह खाली था। फिलहाल जीआरपी और कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी गई है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad