उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: बहू पर ससुर की गैर इरादतन हत्या का आरोप! गिरफ्तार..

उत्तरकाशी- बहू पर सुसर की गैर इरादतन हत्या का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना उत्तरकाशी थाना क्षेत्र के डुंडा ब्लाॅक की गाजणा पट्टी के न्यूगांव की है।

पुलिस के अनुसार न्यूगांव निवासी मुकेश असवाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते मंगलवार को उनके छोटे भाई की पत्नी विमला देवी (32) और उसके पिता हुकम सिंह असवाल (62) का झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान विमला देवी ने अपने ससुर के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की जयंती पर स्वराज आश्रम में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि में भावुक हुए नेता व कार्यकर्ता..

वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी विमला देवी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना कर रहे एसआई दीपक रावत ने बताया कि 14-15 साल पहले आरोपी महिला के ससुर ने अपने दो बेटों के बीच संपत्ति का बंटवारा किया था। उसके बाद से ही उसका अपने ससुर के साथ आए दिन झगड़ा होता रहता था। पुलिस ने बहू को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में टिहरी जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: ओपन यूनिवर्सिटी में 30 मार्च को होने वाली परीक्षाएं अब 31 मार्च को..
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad Ad